मंत्री संजय झा ने मधुबनी का किया दौरा कई विकास परियोजनाओं का लिया जायजा
1 min read
मधुबनी/सुमित कुमार:406 करोड़ से निर्माणाधीन कमला बराज परियोजना का स्थल निरीक्षण विभागीय मंत्री ने किया
बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने आज भारत-नेपाल के बीच बहने वाली कमला नदी के तटबन्धो को जोड़ने के कार्य का कार्यारम्भ का निरीक्षण किया।
16 करोड़ की परियोजना के तहत 1800 मीटर दूरी में बनेगा दोनों तटबंध भारतीय भू-भाग के कमला दाएं व बाएं भाग के तटबंध नेपाली भाग में बने तटबंधों से जुड़ेंगे।
तटबंधों के दायरे में नदी का पानी बहने से बाढ़ व सिंचाई में मिलेगी राहत।
इस दौरान उन्होंने बताया कि अब जयनगर में भारतीय भू-भाग में निर्मित कमला बलान बायां एवं दायां तटबंधों को नेपाल भू-भाग में निर्मित कमला बलान बायां एवं दायां तटबंधों से जोड़ने का कार्यारंभ किया गया है।
इस कार्य से भारत-नेपाल सीमा पर कुल करीब 28 हजार हेक्टेयर क्षेत्र और 50 हजार से अधिक आबादी को बाढ़ से मुक्ति मिलेगी।
बता दें कि कुछ महीनों पहले ही बिहार सीएम नीतीश कुमार ने दिसंबर 2021 में जयनगर जाकर इसका कार्यारंभ किया था। इस बराज से 29,559 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा सुनिश्चित होगी, और बड़ी आबादी को बाढ़ से राहत मिलेगी।
मंत्री संजय झा ने सोशल मीडिया के माध्यम हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा है कि ‘आज जयनगर में भारतीय भूभाग में निर्मित कमला बलान बायां एवं दायां तटबंधों को नेपाल भूभाग में निर्मित कमला बलान बायां एवं दायां तटबंधों से जोड़ने का कार्यारंभ किया।
इस कार्य से भारत-नेपाल सीमा पर कुल करीब 28 हजार हेक्टेयर क्षेत्र और 50 हजार से अधिक आबादी को बाढ़ से मुक्ति मिलेगी।
आज जयनगर में कमला नदी पर बन रहे अत्याधुनिक बराज के निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया।माननीय सीएम श्री Nitish Kumar ने दिसंबर 2021 में जयनगर जाकर इसका कार्यारंभ किया था। इस बराज से 29,559 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा सुनिश्चित होगी और बड़ी आबादी को बाढ़ से राहत मिलेगी।’
मधुबनी से सुमित कि की रिपोर्ट